आज दिनांक 29/10/2026 को उप पुलिस महानिरीक्षक छिंदवाड़ा रेंज श्री राकेश कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिला सिवनी का वार्षिक निरीक्षण पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) की उपस्थिति में किया गया।
निरीक्षण के प्रारंभ में रक्षित केंद्र सिवनी में डीआईजी महोदय को गार्ड द्वारा सलामी दी गई। तत्पश्चात रक्षित केंद्र में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दरबार आयोजित किया गया। दरबार में पुलिस अधीक्षक द्वारा डीआईजी महोदय का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। दरबार में अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा अपनी समस्याएं रखी गईं, जिन्हें डीआईजी महोदय द्वारा संवेदनशीलता के साथ सुना गया एवं निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
दरबार के पश्चात डीआईजी महोदय द्वारा रक्षित केंद्र की समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया गया, रिकॉर्ड के रख-रखाव एवं कार्यालय की साफ-सफाई का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
तत्पश्चात थाना कोतवाली सिवनी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना भवन, रिकॉर्ड संधारण, लंबित अपराध, चालान, मर्ग, गुम इंसान एवं शिकायतों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण हेतु निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी –
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा, एसडीओपी सिवनी श्री चंचलेश मरकाम, रक्षित निरीक्षक श्री संजय सूर्यवंशी, आरआई गौरव मर्सकोले, आरआई जितेंद्र रावतकर, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक संदीपिका ठाकुर, अजाक थाना प्रभारी श्रीमती अनंती मर्सकोले, कंट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे, यातायात प्रभारी विजय बघेल सहित एसपी कार्यालय, रक्षित केंद्र एवं 8वीं वाहिनी छिंदवाड़ा “बी कंपनी”के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।





